फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water crisis in the city of former drinking water minister

पूर्व पेयजल मंत्री के नगर में जल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in the city of former drinking water minister
डीडीहाट तहसील टंकी को जाने वाले पाइप लाइन का हटाते जल निगम के कर्मचारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। थल-डीडीहाट लिफ्टिंग पेयजल योजना के हस्तांतरित नहीं होने के कारण जल निगम ने जल संस्थान की उन सभी मुख्य टंकियों के कनेक्शन काट दिए हैं, जो थल- डीडीहाट पेयजल योजना से जोड़े गए थे। ऐसे में पूर्व पेयजल मंत्री और विधायक बिशन सिंह चुफाल के नगर में जल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

थल-डीडीहाट पेयजल योजना के हस्तांतरण के लिए जल निगम ने जल संस्थान से पत्राचार किया था। जल संस्थान ने भी योजना को अपने हाथ में लेने के लिए पत्रावली उच्चाधिकारियों को भेजी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को जल निगम ने जल संस्थान के उन सभी टैंकों के संयोजन काट दिए जो कुछ माह पूर्व थल-डीडीहाट पेयजल योजना से जोड़े गए थे। संयोजनों के कटते ही डीडीहाट नगर में पानी की समस्या पैदा हो गई है। आंबेडकर वार्ड, शिव मंदिर वार्ड, जीआईसी वार्ड के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को पानी की किल्लत शुरू हो गई है। लोग पानी के लिए परेशान रहे। इस संबंध में जल संस्थान के ईई अवधेश कुमार ने बताया कि थल-डीडीहाट पेयजल योजना के हैंडओवर की कार्यवाही गतिमान है लेकिन जल निगम ने गर्मी की शुरूआत होते ही इस योजना से जुड़ीं सभी टंकियों के पानी के कनेक्शनों को काट दिया है।
विज्ञापन

इधर जल निगम के ईई मदन पुरी का कहना है कि योजना का हस्तांतरण जल संस्थान को शीघ्र करना चाहिए। अभी तय ट्रायल बेस पर योजना को चलाया जा रहा था। हस्तांतरण नहीं होने के कारण अब कनेक्शन बंद किए गए हैं। अब जल संस्थान पानी की आपूर्ति की व्यवस्था अपने तरीके से करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed