फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water crisis deepens in Didihat town

Pithoragarh News: डीडीहाट नगर में पानी का संकट गहराया

Sun, 16 Nov 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 16 Nov 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Didihat town
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। थल पंपिंग योजना के कुएं में पानी की कमी होने से डीडीहाट नगर में जल संकट गहरा गया है। नगर में हर रोज दो एमएलडी पानी की जरूरत है। थल पंपिंग सहित अन्य योजनाओं से सिर्फ आधा एमएलडी पानी ही नगर में पहुंच रहा है। ऐसे में नगर के लोग पानी के लिए तरस गए हैं। बुड़काफल क्षेत्र में बीते 15 दिनों से जलापूर्ति ठप है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

डीडीहाट नगर की 15 हजार की आबादी की प्यास बुझाने के लिए थल रामगंगा नदी से पंपिंग योजना का निर्माण किया गया है। नगर में हर रोज दो एमएलडी पानी की जरूरत है। थल पंपिंग के साथ अन्य सभी योजनाओं से आधा एमएलडी पानी की आपूर्ति होने से नगर के लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। नलों में पर्याप्त पानी न होने से लोगों को इसके लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक बुड़काफल क्षेत्र प्रभावित हुआ है। यहां बीते 15 दिनों से जलापूर्ति ठप है। करोड़ों की योजना बनाने के बाद भी पर्याप्त पानी न मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द जलापूर्ति सुचारू नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन

कोट
थल पंपिंग योजना के कुएं में पानी की कमी होने से दिक्कत आई है। पानी की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।- राजेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, जल संस्थान, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जल निगम को कुएं का निरीक्षण कर जल्द पर्याप्त जलापूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दिक्कत होगी इसे दूर कर लिया जाएगा। - खुशबू पांडे, एसडीएम, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed