{"_id":"7503c3a40fd456111e1e858e1d44fd7d","slug":"water-corporation-staff-made-off-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम कर्मियों ने बंद कराए दफ्तर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम कर्मियों ने बंद कराए दफ्तर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट।
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निगम के राजकीयकरण की मांग को लेकर आंदोलित कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार
विज्ञापन
को भी अपने दफ्तर बंद कराए और विभाग के राजकीयकरण की मांग को लेकर धरना
दिया। जल निगम के कर्मचारी 14 दिसंबर तक इसी तरह आंदोलन जारी रखेंगे और 15
दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब से राज्य बना है तब से हर मुख्यमंत्री जल निगम के राजकीयकरण की घोषणा करते आ रहे हैं, लेकिन किसी ने भी इस घोषणा को पूरा नहीं किया। राज्य बनने के 15 साल बाद भी यह मांग पूरी नहीं हो सकी है। कर्मचारियों का तर्क है कि राजकीयकरण होने के बाद कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ेगी और स्वीकृत योजनाओं का संचालन तेजी से होगा।
इस आंदोलन को चलाने के लिए गठित अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने कहा है कि प्रांतीय कार्यकारिणी ने इस मुद्दे पर आंदोलन की जो रूपरेखा बनाई है। उसका पूरा पालन किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता बीएल वर्मा ने और संचालन उमेद सिंह बिष्ट ने किया। सभा में एलएम कर्नाटक, अविनाश चंद, जीएस चौहान, राजीव सैनी, एमएम जोशी, आरके कांडपाल, एनके कापड़ी, मनोहर पाठक, भूपेंद्र सिंह, प्रकाश सामंत, कलावती आदि ने विचार रखे।
इधर, गंगोलीहाट में भी जल निगम कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। दफ्तरों में तालाबंदी के बाद हुई सभा में अजय गुरंग, विजयपाल, वीके रवि, समीर प्रताप सिंह, जगदीप राणा, मनोज कुमार, रमेश चंद्र पांडे, बीसी जोशी, भरत धानिक, गिरीश पंत, सुरेश पंत, पुष्पा टम्टा ने विचार रखे।