फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water Corporation staff encompass

जल निगम कर्मचारियों ने दिया धरना

Wed, 09 Dec 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
Water Corporation staff encompass

उत्तराखंड पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित करने की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को भी अपने दफ्तरों में ताले डालकर धरना दिया। 14 दिसंबर तक तालाबंदी जारी रहेगी। 15 दिसंबर से कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। पेयजल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि विभाग का राजकीयकरण न होने के कारण उनको सेवा के दौरान सही लाभ नहीं मिल पा रहा है और विभाग के ढांचे का विकास भी नहीं हो पा रहा है। यह मांग राज्य गठन के बाद से ही उठ रही है लेकिन सरकार ने कभी इसके समाधान का फैसला नहीं लिया। ताजा आंदोलन के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है और सरकार को फैसला लेने के लिए विवश किया जाएगा।

विज्ञापन

धरनास्थल पर संघर्ष समिति के संयोजक एलएम कर्नाटक की अध्यक्षता और सह संयोजक उमेद सिंह बिष्ट के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी ने इस मुद्दे पर आंदोलन की जो रूपरेखा तय की है उसके अनुसार आंदोलन चलाया जाएगा। सभा में आरएस धर्मशक्तू, आशुतोष उपाध्याय, अविनाश चंद, भैरव गिरी, राजीव सैनी, जीएस चौहान, जीसी जोशी, बीएल वर्मा, हेमंत भंडारी, मनोहर पाठक, उमेश उप्रेती, सुनीता पंत, मदन गिरी आदि ने विचार रखे। कर्मचारियों के आंदोलन के कारण जल निगम में भी कामकाज ठप हो गया है।
विज्ञापन

चंपावत। राजकीयकरण और एकीकरण की मांग को लेकर जल निगम की हड़ताल ने बुधवार को 8 दिन पूरे कर लिए। अभियंताओं और अन्य हड़ताली कर्मियों ने डिवीजन कार्यालय में तीसरे दिन तालाबंदी की। हड़ताल की वजह से 2 दिसंबर से कोई कामकाज नहीं हो सका। इस कारण जिला प्लान, राज्य योजना के काम प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही टेंडर से लेकर ठेकेदारों के भुगतान तक लटके हें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed