{"_id":"57af55854f1c1be82cee4595","slug":"water-corporation-s-performance-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
गोलगांव के ग्रामीणों ने पेयजल लाइन ठीक करने की मांग को लेकर पेयजल निगम डीडीहाट के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि वर्ष 2014 में मढ़ से गोल तक पेयजल योजना स्वीकृत थी, लेकिन योजना का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान हयात सिंह खाती के नेतृत्व में गोलगांव में ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान ने कहा कि 30 जून को आई आपदा के कारण जलाति से गोलगांव तक चार किमी पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई थी। विभाग ने अब तक पेयजल लाइन को ठीक नहीं किया है, इससे क्षेत्र के लोग पेयजल के लिए तरस गए हैं। गांव के लोगों को अधिकांश समय पानी भरने में लग जाता है। यहां तक कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी पानी भरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि क्षेत्र में 80 परिवार अनुसूचित और 25 परिवार अनुसूचित जनजाति के हैं। कुल आबादी पांच हजार है। कहा कि यदि शीघ्र ही पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में वंदना पंत, कविता खोलिया, ज्योति आर्या, प्रेमा कुंवर, रमेश चंद्र पंत, केजी पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन