{"_id":"5afb0f1c4f1c1bd8408b5a5a","slug":"wastewater-in-a-dozen-houses-of-julgaon-in-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जुलगांव के एक दर्जन मकानों में मलबा घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जुलगांव के एक दर्जन मकानों में मलबा घुसा
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Tue, 15 May 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट के जुलगांव के एक मकान में घुसा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट से सटे जुलगांव में सोमवार शाम हुई बारिश से नाला उफान पर आ गया। इससे एक दर्जन मकानों के अंदर, आंगन और खेतों में मलबा पट गया। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर नुकसान की जानकारी ली।
विज्ञापन
सोमवार शाम 6 बजे से क्षेत्र में तेज बारिश से जुलगांव में घरों के पीछे से बहने वाला नाला उफान पर आ गया और नाले का रुख गांव की ओर हो गया। इससे गांव के रामी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम महर, देवकी देवी के घरों के अंदर और दीपक कुमार, शिव राम, राजेंद्र राम, विनीता देवी, मोहन राम, कमल किशोर, विशना देवी, नैन राम आदि के आंगन में मलबा घुस गया। गंगनाथ मेला स्थल के प्रांगण में भी मलबा घुस गया।
विज्ञापन
गांव के लोगों के नाले के पास घर बनाने से यह दिक्कत आई। मंगलवार को राजस्व उप निरीक्षक करन सिंह पांगती के नेतृत्व में टीम नुकसान का आकलन करने के लिए गांव पहुंची। उन्होंने कहा कि नाले में पानी आने से पिछले साल भी नुकसान हुआ था। चेकडेम और सुरक्षा दीवार बनाने की संस्तुति के साथ ही क्षति का आकलन कर रिपोर्ट विभाग को भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन