{"_id":"6a68725ddef5fdb0a7045fe2","slug":"warning-of-agitation-if-those-who-attacked-the-forest-officer-are-not-arrested-in-pithoragarh-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: पिथौरागढ़ के वन कर्मियों का देवीधूरा हमले पर आक्रोश, गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: पिथौरागढ़ के वन कर्मियों का देवीधूरा हमले पर आक्रोश, गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Tue, 28 Jul 2026 03:09 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: Heera
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:09 PM IST
सार
पिथौरागढ़ जिले के वन कर्मियों ने चंपावत के देवीधूरा में वन दारोगा पर हुए हमले पर आक्रोश जताया। उन्होंने बैठक कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले के वन कर्मियों ने चंपावत के देवीधूरा में वन दारोगा पर हुए हमले पर आक्रोश जताया। वन कर्मियों ने बैठक कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
वन कर्मियों ने वन विभाग कार्यालय प्रभागीय अध्यक्ष कैलाश ग्वासीकोटी की अध्यक्षता में बैठक की। उन्होंने कहा कि बीते 22 जुलाई को चंपावत के देवीधूरा में ड्यूटी पर तैनात वन दारोगा पवन सिंह माहरा ने वन क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस दौरान आठ से 10 लोगों ने उन्हें पीट दिया और उनका मोबाइल भी लूट दिया। उसी दिन पाटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एक सप्ताह बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। ऐसे में सभी वन कर्मी चिंतित हैं। वन कर्मियों ने तीन दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। बैठक में जिले भर के वन कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन