फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Warning: Dam will not be allowed to be built in Darma

चेतावनी : दारमा में नहीं बनने देंगे बांध

Sat, 01 Jul 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 01 Jul 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Warning: Dam will not be allowed to be built in Darma
धारचूला में बांध के विरोध में बैठक करते लोगा। संवाद
एसडीएम की अध्यक्षता में हुई टीएचडीसी के अधिकारियों और ग्रामीणों की बैठक
विज्ञापन

डैम के डिजाइन के अनुसार कोई भी गांव डूब क्षेत्र में नहीं आ रहा है : टीएचडीसी
जोशीमठ में आई आपदा, अन्य टनल में पानी रिसने से सबक लें अधिकारी : संघर्ष समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी में बन रहे बांध के कार्य के सर्वे को रोकने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है। चेतावनी दी कि किसी भी हालत में बांध नहीं बनने दिया जाएगा। शनिवार को हुई बैठक किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। आने वाले दिनों में फिर बैठक होने की उम्मीद है।
दारमा घाटी में टीएचडीसी की ओर से प्रस्तावित 165 मेगावाट विद्युत परियोजना का ग्रामीणों और दारमा संघर्ष समिति की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। इस कारण 20-25 दिन से कार्य बंद है। शनिवार को एसडीएम दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में टीएचडीसी, दारमा संघर्ष समिति और ग्रामीणों के बीच ब्लॉक हॉल में बैठक हुई। टीएचडीसी के भू वैज्ञानिक केसी उनियाल, टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक आरएस नेगी ने ग्रामीणों ने को बताया कि अभी सर्वे का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में 60 प्रतिशत कार्य हो चुका है। बाकी 40 प्रतिशत कार्य अक्तूबर और नवंबर तक हो जाएगा। उन्होंने बताया की सर्वे के बाद ही डीपीआर तैयार की जाएगी। बताया कि डैम के डिजाइन के अनुसार कोई भी गांव डूब क्षेत्र में नहीं आ रहा है। टीएचडीसी के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सर्वे का कार्य पूरा होने देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दारमा संघर्ष समिति के संरक्षक नारायण सिंह दरियाल, अध्यक्ष पूरन सिंह ग्वाल, सचिव मनोज नगन्याल, शकुंतला दताल, भजन ग्वाल सहित अन्य लोगों ने जोशीमठ में आई आपदा, धौलीगंगा छिरकिला डैम से एलागढ़ से लेकर छिरकिया तक बने टनल से पानी रिसने कारण हुए जगह भू कटाव का उदाहरण और भविष्य में संभावित खतरे को देखते हुए सर्वे कार्य बंद की मांग करने और डैम को किसी हालत में नहीं बनने देने की चेतावनी दी।

इधर बैठक में मौजूद एसडीएम दिवेश शाशनी ने बताया कि शनिवार को हुई बैठक में कोई निर्णय नहीं निकल सका है। जल्द ही दूसरी बैठक कर ग्रामीणों की शंकाओं को दूर करने की कोशिश की जाएगी। बैठक में लीला बंग्याल, जगत सिंह, प्रेम सिंह नगन्याल, दिनेश चलाल, कुंवर सिंह, अरविंद बोनाल सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

फोटो 01 पीटीएच 18 पी। धारचूला में बांध के विरोध में बैठक करते लोगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed