फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wage tax Inter Examination Passed in First Class

मजदूरी कर इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की

Sun, 09 Jul 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sun, 09 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Wage tax Inter Examination Passed in First Class
मुनस्यारी में गरीब और मेहनती छात्र चंद्र कुमार को सम्मानित करते डा. हेमंत मर्तोलिया - फोटो : अमर उजाला

नया बस्ती के गरीब, लेकिन प्रतिभावान विद्यार्थी चंद्र कुमार ने इस बार इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में (77.4 प्रतिशत अंक) पास की। चंद्रकुमार के पिता सोबन राम का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। चंद्र कुमार विद्यालय से छुट्टी होने के बाद परिवार के गुजर-बसर के लिए मजदूरी करता है। परिवार में माता मंजू देवी और दो भाई हैं। परिवार की जिम्मेदारी और पढ़ाई दोनों के बीच चंद्र कुमार ने ऐसा सामंजस्य बैठाया कि उसने किसी भी काम में व्यवधान नहीं आने दिया। वह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गया है।

विज्ञापन


नया बस्ती गांव निवासी चंद्र कुमार की मेहनत को सभी लोग रोज देखते हैं। परीक्षा में उसकी उपलब्धि को देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. हेमंत मर्तोलिया ने रविवार को उसे सम्मानित किया। डा. मर्तोलिया ने कहा कि परिवार के विषम हालातों के बीच जिस तरह चंद्र कुमार ने पढ़ाई जारी रखी, वह तारीफ के योग्य है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज से इस बार इंटर की परीक्षा पास करने वाले चंद्र कुमार की मेहनत पर शिल्पी विकास समिति ने भी खुशी जताई। इस दौरान शिल्पी विकास समिति के दीवान वर्मा, प्रेम राम, कृष्ण कुमार, डा. केएस आंकोटी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed