{"_id":"6623fbc86f2cf46cd3099a76","slug":"voting-parties-returned-strong-room-will-remain-under-three-layer-security-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-112487-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मतदान पार्टियां लौटीं, थ्री लेयर सुरक्षा में रहेगा स्ट्रांग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मतदान पार्टियां लौटीं, थ्री लेयर सुरक्षा में रहेगा स्ट्रांग रूम
Sat, 20 Apr 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डिग्री कालेज में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करतीं डीएम और एसपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/चंपावत। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद पिथौरागढ़ जिले के चारों विधानसभाओं की सभी 611 पोलिंग पार्टियां सकुशल मतदान कराने के बाद लौट आई हैं। ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करने के बाद सील कर दिया गया है। इसी तरह चंपावत जिले में भी सभी 344 पोलिंग पार्टियां भी लौट आई हैं। दोनों जिलों में स्ट्रांग रूम थ्री लेयर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रहेगा।
पिथौरागढ़ जिले में पिथौरागढ़, धारचूला, डीडीहाट और गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियों के आने का सिलसिला शुक्रवार देर शाम से शुरू हो गया था। शनिवार को सभी मतदान पार्टियां जिला मुख्यालय पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियों ने मतदान सामग्री एलएसएम डिग्री काॅलेज में बने स्ट्रांग रूम में जमा की। जांच के बाद स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी और एसपी रेखा यादव ने सयुंक्त रूप से स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा पर लगातार पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी से भी निगरानी रहेगी। इस दौरान सीडीओ नंदन कुमार, एडीएम डॉ. शिवकुमार बरनवाल, एआरओ आशीष मिश्रा एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर चंपावत में शनिवार को गोरलचौड़ मैदान में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सभी ईवीएम को सुरक्षित रख दिया गया। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला चार जून को निकलेगा। जिलेभर में इस बार 344 पोलिंग पार्टियां बनाई गई थीं। करीब 30 मतदान पार्टियां शुक्रवार देर रात दो बजे तक दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंच गई थीं।
डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि जिलेभर में इस बार 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें लोहाघाट विधानसभा में 46.65 और चंपावत में 56.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले में चंपावत विधानसभा की सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय चंपावत की पोलिंग पार्टी तो लोहाघाट विधानसभा की बलाई पोलिंग पार्टी पहुंची।
प्रेक्षक प्रतिनिधि जिला लीड बैंक अधिकारी और नोडल माइक्रो ऑब्जर्वर अमर सिंह ग्वाल की उपस्थिति में दोनों विधानसभाओं के निर्वाचन आयोग के मानकानुसार विभिन्न बूथों की स्क्रूटनी हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि ईवीएम जमा कराने के बाद मतदान में लगे सभी कार्मिक अपने गंतव्य के लिए जा चुके हैं।
वहां एसपी अजय गणपति, सीडीओ संजय कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सहायक रिटर्निग ऑफिसर लोहाघाट रिंकु बिष्ट, चंपावत आकाश जोशी, भाजपा के रोहित बिष्ट, कांग्रेस के जगदीश जोशी आदि मौजूद रहे।