फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vollyball match in pithoragarh

Pithoragarh News: आर्मी चर्मा, सल्मोड़ा, झूलाघाट, डीवीए की जीत

Sun, 03 Sep 2023 08:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 03 Sep 2023 08:59 PM IST
विज्ञापन
Vollyball match in pithoragarh
03पीटीएच12 पी- डीडीहाट में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता में वॉलीबाल को ब्लॉक करता ​खिलाड़ी। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंतिम लीग मुकाबलों में आर्मी चर्मा, सल्मोड़ा, झूलाघाट, डीवीए ने मैच जीकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में आर्मी चर्मा ने जेएमएस डीएवी को 25-21, 25-12 से हराया। दूसरे मुकाबले में सल्मोड़ा ने जिला डीडीहाट को 25-18, 25-12 से हराया। तीसरे मुकाबले में झूलाघाट ने जल संस्थान को 25-22, 25-23 से हराया। डीएवी ने गर्खा बी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दीया स्कोरर, बलवंत रावल, भुवेंद्र भंडारी, विक्रम बिष्ट, संजय मेहरा निर्णायक रहे जबकि संजय पंत, सौरभ साह ने आंखों देखा हाल सुनाया। नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष लवि कफलिया ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान समाज में बेहतरीन कार्य कर रहे दस लोगों को रोजाना सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन



छात्रवृत्ति के लिए तीन छात्राओं का चयन

थल (पिथौरागढ़)। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की तीन छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। तीनों छात्राओं को एक साल तक प्रतिमाह 1500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। चयनित छात्राओं में अनुष्का राठौर, नेहा सामंत और उनकी बड़ी बहन दीक्षा सामंत हैं। छात्राओं के चयन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सीता बोनाल, व्यायाम शिक्षिका लता मेहता, गणेश लोहनी, महेश जोशी, आनंद सिंह कोरंगा, अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह रौतेला, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष नीमा देवी ने खुशी जताई है।

03पीटीएच12 पी- डीडीहाट में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता में वॉलीबाल को ब्लॉक करता खिलाड़ी। संवाद

03पीटीएच12 पी- डीडीहाट में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता में वॉलीबाल को ब्लॉक करता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed