फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vollyball Match in Munsyari

वालीबॉल सरमोली ने फाइनल किया अपने नाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vollyball Match in Munsyari
मुनस्यारी में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में चल रहे जोहार क्लब के खेलोत्सव में वालीबाल का फाइनल सरमोली की टीम ने जीत लिया है। सरमोली ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 के अंतर से मैच जीता।
विज्ञापन

जोहार खेल मैदान में वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल सरमोली और वल्थी के बीच खेला गया। पहला सेट सरमोली की टीम ने 21-15 से जीता। वल्थी की टीम ने वापसी कर दूसरा सेट 21-16 से जीता। निर्णायक सेट में सरमोली की टीम ने 21-17 से मैच जीतकर फाइनल जीता। वहीं बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज दुर्योधन नेगी ने किया। जूनियर वर्ग में प्रियांशु वर्मा, गणेश फर्स्वाण, दिग्विजय, लतिका, भूमिका तोमक्याल, सीनियर वर्ग में मुकेश नेगी, विक्रम जेष्ठा ने स्वर्ण पदक जीता। कैरम प्रतियोगिता के फाइनल में एकल मुकाबला पंकज दास्पा, युगल मुकाबला हरेंद्र सेमिया, मुन्ना पंचपाल और पुरुष एकल का फाइनल दीपक पुनेठा तो युगल का जगदीश एवं अभिनव की जोड़ी ने जीता। इस दौरान क्लब अध्यक्ष केदार मर्तोलिया, गौरव पांगती, कविंद्र बृजवाल, जितेंद्र जेष्टा, सरमोली वालीबाल कोच अरविंद टोलिया, वीरेंद्र निखुर्पा, कैलाश कोरंगा आदि रहे। जोहार क्लब की खेलकूद प्रतियोगिताओं को देखने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed