फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vollyball in Pithoragarh

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला सल्मोड़ा ने जीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vollyball in Pithoragarh
गोरंगा घाटी के छाना पांडेय में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराते मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य दी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। गोरंग घाटी के छाना पांडेय में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीसाबजेड़ और सल्मोड़ा के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। सल्मोड़ा की टीम ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

रविवार को छाना पांडेय खेल मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच बीसाबजेड़ और सल्मोड़ा के बीच खेला गया, जिसमें सल्मोड़ा ने 3-2 सेट से मैच को जीत लिया। दिनेश बिष्ट और अजय ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रधान हरीश पांडेय, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी, सुभाष पांडेय, शंकर खड़ायत, राहुल लुंठी, जगदीश धामी, हैरी धपोला, हरीश, अमित जोशी, रजत, सूरज, बॉबी, सौरभ, संजू, मनीष, मोनू आदि रहे।
विज्ञापन

महाविद्यालय बना वॉलीबाल प्रतियोगिता का चैंपियन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप पिथौरागढ़ महाविद्यालय की टीम ने जीत ली है।
नैनीसैनी खेल मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच महाविद्यालय की टीम और नैनीसैनी ‘ए’ के बीच खेला गया। महाविद्यालय की टीम ने आसानी से तीन सेटों में मैच जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार दिया गया। महाविद्यालय टीम के पंकज जिमवाल को मैन ऑफ द सीरीज, शैलेंद्र को मैन ऑफ द मैच और नीरज चुफाल को उदयमान खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। टीम मैनेजर महेश चुफाल, महाविद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट, प्रो जगदीश बिष्ट, मुकेश पांडेय ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed