{"_id":"650f278ac40e334cc30d1406","slug":"volleyball-tanakpur-won-the-inaugural-match-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-4961-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल : टनकपुर ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल : टनकपुर ने जीता उद्घाटन मैच
Sat, 23 Sep 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में वॉलीबाल मैच खेलने के लिए तैयार टीम के खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। ब्यालपाटा मैदान में द्वितीय स्व. विनोद पांडे मेमोरियल प्राइजमनी वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबला टनकपुर की टीम ने जीता। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बेड़ीनाग इलेवन और टनकपुर की टीम के बीच खेला गया जिसमें टनकपुर ने 3-1 से जीत दर्ज की। निर्णायक वीरेंद्र खाती, गौरव खाती और लाइनमैन मोहित शाह, निखिल शाह रहे। स्कोरर गजेंद्र रावल व सोनू पांडे रहे। आंखों देखा हाल शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट ने सुनाया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ स्व. विनोद पांडे की माता बसंती देवी ने किया। आयोजक बबलू पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता को आठ हजार की राशि पुरस्कार में दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन