{"_id":"64aafb8857a04355870d9b29","slug":"vocal-for-local-by-ssb-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-1652-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एसएसबी चलेगा लोकल फॉर वोकल थीम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एसएसबी चलेगा लोकल फॉर वोकल थीम पर
Sun, 09 Jul 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में किसान के बगीचे से सब्जी खरीदते एसएसबी जवान। संवाद
पिथौरागढ़। एसएसबी 55वीं वाहिनी भारत-नेपाल सीमा पर 83.5 किमी लंबी सीमा चौकी पर स्थित गांवों से स्थानीय उत्पाद खरीदेगा। एसएसबी लोकल फॉर वोकल की थीम को आगे बढ़ाते हुए सीमा क्षेत्र के लोगों की आय बढ़ाने में मदद करेगा।
एसएसबी मुख्यालय से मिले आदेश के बाद एसएसबी अब सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों से खरीदारी करेगा। एसएसबी सीमा क्षेत्र में उत्पादित होने वाले अनाज, सब्जी, दूध, मछली आदि की खरीदकर किसानों, पशुपालकों व मत्स्य पालकों आत्मनिर्भर बनाएगा।
पूर्व में एसएसबी खाद्य पदार्थों की खरीदारी केंद्रीय स्तर, कैंटीन, स्थानीय मंडी से करता था लेकिन अब सीमावर्ती क्षेत्र में किसानों से ही खरीदारी की जाएगी। एसएसबी के अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर उन्हें ताजा और उचित दामों पर उत्पाद मिल जाएंगे। इसके अलावा ग्रामीणों को भी राशि खर्च कर मंडी तक नहीं जाना पड़ेगा और उनका समय भी बचेगा।
विज्ञापन
एसएसबी ने चार गांवों को पानी की आठ टंकी दी
चंपावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी ने चार ग्राम पंचायतों को पानी की आठ टंकी दी। वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में पंचेश्वर क्षेत्र के पंथ्यूड़ा, लुपड़ा, खाइकोट तल्ला और मौनपोखरी ग्राम पंचायत को पानी की दो-दो टंकी वितरित की गई। एसी संजय कुमार ने बताया कि एसएसबी सीमा की सुरक्षा के सीमांत के ग्रामीणों के कल्याण की जिम्मेदारी भी निभा रही है। वहां ग्राम प्रधान गणेश सिंह, मोहन राम के अलावा एसएसबी के निरीक्षक प्रकाश पांडेय, एएसआई संजीव कुमार नाथ, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
मच्छरों से बचाव के लिए किया कीटनाशक का छिड़काव
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी 55वीं ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया। सीमा चौकी झूलाघाट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एसएसबी ने नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट में लोगों को सफाई के लिए प्रेरित भी किया। वहां सहायक निरीक्षक अनूप मन्ना, मुख्य आरक्षी गुलाम मोहम्मद, आरक्षी विनोद रूपेश, बबीता, वंदना, पीएचसी झूलाघाट के चिकित्सक और जीआईसी के शिक्षक शामिल रहे।