फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Viral fever in pithauragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में बढ़ा वायरल, टाइफाइड

Mon, 04 Sep 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 04 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Viral fever in pithauragarh
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में सर्जन कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़। संवाद
पिथौरागढ़। बदलता मौसम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनकर आया है। आजकल वायरल, बुखार, जुकाम, खांसी के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इस कारण सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1,028 मरीजों ने पंजीकरण कराया। भीड़ के कारण इमरजेंसी कक्ष में एक बेड में दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन

सर्जन और फिजिशियन के पास सबसे अधिक मरीज पहुंचे। मुख्य फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू ने बताया कि वायरल से परेशान मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमसी रजवार ने बताया कि लोगों को ताजा खाना खाने के साथ ही उबला पानी पीना चाहिए। बीमारी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन



120 बेड के अस्पताल में 170 से अधिक मरीज भर्ती
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती हैं। करीब 120 बेड वाले इस अस्पताल में 170 से अधिक मरीज भर्ती हैं। मरीजों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि तीन भर्ती मरीजों के बेड पीएमएस कक्ष के बाहर लगाने पड़े। मरीज को भर्ती करने से पहले बेड तलाशने पड़ रहे हैं। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि ओपीडी में कई व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। भर्ती होने वाले मरीजों को बेड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed