{"_id":"5c8012e4bdec22142e7493ee","slug":"violence-against-women-s-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया
Thu, 07 Mar 2019 12:05 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, अस्कोट(पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूरो, अस्कोट(पिथौरागढ़)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
अस्कोट में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत अस्कोट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 120 से अधिक महिला-पुरुषों ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। सिविल जज सीनियर डिवीजन मनोज कुमार द्विवेदी ने लोगों को नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करने की शपथ दिलाई।
अस्कोट में अर्पण संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन मनोज कुमार द्विवेदी ने महिलाओं को उनके अधिकारों और महिलाओं के लिए बने कानून की जानकारी दी। अर्पण संस्था की अध्यक्षा रेनू ठाकुर ने कहा कि आज भी महिलाओं का उत्पीड़न किया जाता है। अपने अधिकारों के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। उन्होंने महिला शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि शिक्षित होकर ही महिला अपने अधिकारों के प्रति सजग बनेगी। इस अवसर पर सिविल जज सीनियर डिविजन मनोज द्विवेदी, अर्पण संस्था की अध्यक्ष रेनू ठाकुर, एडवोकेट प्रदीप पाठक, लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता सहित कार्यक्रम में उपस्थित 120 से अधिक लोगों ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर संकल्प पत्र भरे। कार्यक्रम में बबीता, किरन, गंगोत्री, काजल, शोभा जोशी, रजनी देवी, सावित्री, गंगा, पुष्पा सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।