फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vinita fought with leopard to save goat's life

Pithoragarh News: बकरी की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ीं विनीता

Sat, 02 Sep 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 02 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vinita fought with leopard to save goat's life
ब​स्तिया वन चौकी बैरियर पर दोेपहिया वाहन सवारों को तेंदुए के खतरे से आगाह करते वन कर्मी। स्रोत-
पिथौरागढ़। नगरपालिका के न्यू सेरा पुनेड़ी वार्ड के सिकड़ानी में विनीता बोहरा (30) बकरी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गईं। महिला की हिम्मत के आगे तेंदुए को भी भागना पड़ा। हमले में बकरी की गर्दन पर तीन घाव हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सिकड़ानी क्षेत्र की महिलाएं घर से कुछ दूरी पर बकरियां चरा रही थीं। इस दौरान घात लगाए तेंदुए ने विनीता की बकरी को दबोच लिया। यह देख विनीता ने तेंदुए पर आंसी से प्रहार करने के साथ ही हो-हल्ला किया। इस दौरान तेंदुए महिला पर भी गुर्राया लेकिन वह पीछे नहीं हटीं और अपने पैर से जूते निकालकर उसकी फेंके। आवाज सुनकर अन्य महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद तेंदुआ वहां से जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में बकरी की गर्दन में तीन घाव आए हैं। उसका इलाज कराया गया है। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है।
विज्ञापन

इधर वन रेंजर पूरन सिंह देऊपा के नेतृत्व में दौला क्षेत्र में टीम ने तेंदुए से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। लोगों से देर शाम को घर से बाहर नहीं जाने की अपील की गई। डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े ने बताया कि कई दिनों से जिला मुख्यालय के कुसौली, पौंण, पपदेव और चंडाक क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बढ़ गई है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। टीम में वन बीट अधिकारी गिरीश जोशी, गणेश चिराल, मनोज पिलखवाल, प्रमोद, बिमला, गायत्री और धीरज तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तेंदुए का खौफ बरकरार, लोगों को सतर्क कर रहा वन विभाग
वन कर्मियों की गश्त टीम पर भी दो हमले का प्रयास कर चुका है तेंदुआ

पिंजरे लगाने के साथ ही आते-जाते लोगों को किया जा रहा सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर आठवें मिल के आसपास हमलावर तेंदुए का खौफ बरकरार है। तेंदुए ने न सिर्फ दोपहिया वाहन पर आते-जाते लोगों पर हमला किया है बल्कि वन विभाग के गश्त करने वाले दल पर भी दो बार हमले की कोशिश की है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरें और चार कैमरा ट्रैप लगाए हैं। वहीं दोपहिया वाहन सवारों को तेंदुए के खतरे से सतर्क किया जा रहा है।
आठवें मिल के पास राह चलते लोगों पर हमला कर रहे तेंदुए को पकड़ने की कोशिश जारी है। बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग की ओर से कोशिश जारी है। घटना स्थल के आसपास तीन पिंजरे लगाने के साथ ही निगरानी के लिए चार कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। वन कर्मियों सात सदस्यीय दो टीम लगातार गश्त कर रही हैं।
इसके अलावा बस्तिया वन चौकी बैरियर पर दोपहिया वाहन सवारों को रोककर तेंदुए के खतरे से आगाह कर उन्हें एक साथ ग्रुप बनाकर भेजा जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी हुसैन ने बताया कि तेंदुआ वन कर्मियों की गश्त टीम पर भी दो बार हमले का प्रयास कर चुका है।

--
गुदमी के लाटाखल्ला में हाथियों का उत्पात

बनबसा (चंपावत)। बनबसा की गुदमी ग्रामसभा के सुदूरवर्ती लाटाखल्ला में इन दिनों हाथियों ने जबर्दस्त उत्पात मचा रखा है। हाथियों ने कई किसानों की फसल को रौंद दिया है।
दो दिन पूर्व लाटाखल्ला गांव में रात करीब 11 बजे नेपाल के जंगल की ओर से 12 से अधिक हाथियों का झुंड पहुंचा। देर रात करीब तीन बजे तक हाथियों ने ग्रामीण महेश जोशी, प्रेम सिंह बिष्ट और सोबन सिंह बिष्ट की करीब चार-पांच बीघा भूमि पर लगी फसल को नष्ट कर दिया। शोर मचाकर और आग जलाकर ग्रामीणों ने मुश्किल से हाथियों को खदेड़ा।

कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष गजेंद्र सामंत ने शासन प्रशासन से गांव की नेपाल के जंगल से सटी सीमा पर सोलर फेंसिंग लगाने की मांग की है। प्रधान विनीता राना और पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत बसेड़ा ने पीड़ित ग्रामीणों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। बताया गया कि गांव में पहुंचे हाथियों के झुंड में हाथी के छह बच्चे, छह वयस्क हाथी और दो हथनियां थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed