फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers upset due to stoppage of drinking water supply in Moonakot

Pithoragarh News: मूनाकोट में पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान

Fri, 08 Dec 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to stoppage of drinking water supply in Moonakot
मूनाकोट में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए बनाया गया टैंक। संवाद

विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। विकासखंड मुख्यालय और क्षेत्र में स्थित दो इंटर काॅलेज में 16 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके चलते ग्रामीण और विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मूनाकोट की ग्राम प्रधान गोदावरी चंद ने कहा कि गांव के लिए जल जीवन मिशन के तहत बनी पेयजल योजना एक वर्ष में ही जवाब दे गई है। स्कूलों में पानी नहीं आने से मध्यान्ह भोजन के लिए बच्चे हैंडपंप से पानी ढोने को विवश हैं। ग्रामीणों को भी इधर-उधर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार पेयजल की समस्या के बारे में बताया गया लेकिन अभी तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन को विवश होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मूनाकोट के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन चोक हो गई है। तीन-चार दिन से लाइन को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। टैंक में अब पानी भरने लगा है। शनिवार से पेयजल व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
- विपिन विश्वकर्मा, कनिष्ठ अभियंता जल संस्थान, मूनाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed