{"_id":"58ac6b744f1c1b1053b24113","slug":"villagers-report-writing-and-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों और ठेकेदार ने लिखाई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों और ठेकेदार ने लिखाई रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट लिखाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगालपानी स्थित पेट्रोल पंप पर सड़क निर्माण के दौरान मलबा गिरने एवं फुलतड़ी गांव के कई मकानों को नुकसान के मामले में ग्रामीणों और ठेकेदार ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पेट्रोल पंप का संचालन मंगलवार को भी नहीं हो पाया। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की ओर से सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार के खिलाफ लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि ठेकेदार चंद्र सिंह सड़क निर्माण में मनमानी कर रहा है। इसे रोकने के लिए कहने पर वह ग्रामीणों को धमकाता है। इसी मनमानी के कारण ही हादसा हुआ। यदि सड़क के मलबे को हटाने की सही व्यवस्था की जाती तो वह आबादी वाले इलाकों में नहीं गिरता। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण बंद करने और लापरवाही के लिए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर ठेकेदार ने आरोप लगाया कि फुलतड़ी गांव का एक युवक सड़क का निर्माण शुरू होने के दिन से पैसे की डिमांड कर रहा था।
विज्ञापन
वह दीवार निर्माण का ठेका देने पर अड़ा रहा। कई बार उसने काम में बाधा डाली। मजदूरों के साथ मारपीट की। इस युवक का नाम विक्रम थलाल बताया गया है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के कारण पुलिस ने अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी अजय साह ने कहा है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब आरोप लगाने वाले ग्रामीणों और ठेकेदार से अलग-अलग पूछताछ करने वाली है। इधर, रविवार से पेट्रोल पंप बंद होने के कारण वाहन चालक परेशान हैं। धारचूला में दूसरा पेट्रोल पंप नहीं है। वाहन चालकों को तेल भराने के लिए 30 किलोमीटर दूर जौलजीबी जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन