{"_id":"5f425c638ebc3e876c68627a","slug":"villagers-of-pabhai-are-engaged-in-building-the-bhama-vishnu-temple-road-pithoragarh-news-hld3942765150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाभै के ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई 500मीटर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाभै के ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई 500मीटर सड़क
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पाभै गांव के ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से भामा-विष्णु मंदिर सड़क निर्माण किया जा रहा है। पिछले 18 दिन से ग्रामीण बिना थके निर्माण कार्य में लगे हैं।
ग्राम पाभै के ग्रामीणों ने बैठक कर भामा से विष्णु मंदिर तक तीन किमी सड़क निर्माण का निर्णय लिया। विष्णु मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को पैदल ही दर्शन के लिए जाना पड़ता था। लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण होने से क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी और अधिक से अधिक लोग मंदिर तक पहुंच सकेंगे। जिसके बाद ग्रामीणों ने 6 अगस्त से श्रमदान कर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया।
बारी-बारी से गांव के युवा श्रमदान कर सड़क निर्माण में सहयोग कर रहे हैं। रविवार तक ग्रामीण 500 मीटर तक सड़क काट चुके हैं। इस कार्य में पूर्व प्रधान भूपाल सिंह, चामू सिंह, कविराज सिंह, राजेंद्र सिंह, भगवान सिंह, विक्रम सिंह, नंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, भगवान सिंह, हीरा सिंह, हरीश सिंह, हीरा, प्रहलाद, अजय, दीवान, मान, जगदीश, पूरन, केदार, बब्लू, किशन, रोशन, दीपक, सचिन, पंकज, मोहन, जीवन समेत कई शामिल रहे। वहीं समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष फकीर राम ने 2021 तक सड़क स्वीकृत कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।