{"_id":"650f251bf96b7c4b100ee856","slug":"villagers-frightened-by-debris-falling-from-the-hill-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-4922-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पहाड़ी से गिर रहे मलबे से ग्रामीण सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पहाड़ी से गिर रहे मलबे से ग्रामीण सहमे
Sat, 23 Sep 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट मार्ग पर चुपकोट की पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर और मलबे से गोगना तोक के सेरा और मटेला के ग्रामीण दहशत में हैं। भारी मलबे से गांव की पेयजल लाइन भी ध्वस्त हो गई है। शनिवार को ग्रामीण गोविंद सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि चुपकोट बैंड में अभी भी बड़ा बोल्डर अटका हुआ है जो कभी भी गिर सकता है। इसके चलते हरीश राम के मकान को खाली करा दिया गया है। उन्होंने ध्वस्त पेयजल लाइन को जल्द ठीक कराए जाने की मांग की है। वहां हरीश राम, लच्छी राम, रुक्मणि देवी, दीपा, खीम राम, विजय आदि थे। संवाद
विज्ञापन