फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers forced to fill the pits of stripe and road

बदहाल धारी ऐर सड़क के गड्ढे खुद भरने को मजबूर ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers forced to fill the pits of stripe and road
बदहाल पड़ी सड़क के गड्ढों में पत्थर भरकर सुधारते ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट विकासखंड के पांच से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है लेकिन सड़क को ठीक करने को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। आलम ये है कि ग्रामीण खुद इस सड़क के गड्ढे भर रहे हैं।
विज्ञापन

धारी ऐर सड़क के बदहाल होने से तल्लागांव, मल्लागांव, डिगरा, बेलतड़ी, सागर, रोलिया सहित कई अन्य गांवों के ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 साल पहले कटी सड़क पर डामर नहीं होने से रोड बदहाल है। इस कारण ग्रामीणों को पांच किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धारी ऐर की प्रधान रीना देवी का कहना है कि सड़क पर डामरीकरण का मुद्दा विधायक, जनता दरबार से लेकर सीएम पोर्टल पर भी रखा, पर सड़क को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। अब ग्रामीण खुद गड्ढों भरकर सड़क को चलने लायक बना रहे हैं। गड्ढे भरने वालों में लाल सिंह, दान सिंह, मदन सिंह, त्रिलोक सिंह, दीपक सिंह, संजय सिंह, बलवीर सिंह, खीम सिंह, कमल राम, जगदीश मेहता, गोविंद राम, यशवंत सौन, कैलाश सिंह, मनोज सिंह, भवान सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed