{"_id":"6585c6d465fa042cba0aaee8","slug":"villagers-demand-tehsildar-to-investigate-bridge-construction-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-8329-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ग्रामीणों ने तहसीलदार से की पुल निर्माण की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ग्रामीणों ने तहसीलदार से की पुल निर्माण की जांच की मांग
Fri, 22 Dec 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में तहसीलदार को ज्ञापन देते के ग्रामीण। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। खेतार कन्याल और कूटा गराली के ग्रामीणों ने देवीसूना के ठूलीगाड़ में निर्माणाधीन पुल की जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि पुल में प्रयोग हो रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता खराब है। ग्राम प्रधान खेतार कन्याल महेश कन्याल के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने तहसीलदार जीएस नेगी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने पुल का निर्माण कर रही कंपनी पर निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया और तहसील प्रशासन से पुल के निर्माण कार्य को रोकने की मांग की गई। तहसीलदार जीएस नेगी ने ग्रामीणों से कहा कि वह शीघ्र ही तकनीकी विभाग की टीम के साथ पुल का निरीक्षण करेंगे। पीआईयू के तहत निर्माण हो रहे इन पुलों में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने को लेकर दर्जनों गांवों के ग्रामीण कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज सिंह, तनुज सिंह, गौरव सिंह, मनोज सिंह, उमेश सिंह, प्रमोद राम, पूरन रजवार, कंदन रजवार, मनोज रजवार, नवीन सिंह, त्रिभुवन सिंह, दीपक सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।