{"_id":"6732415515ce4e4416002674","slug":"villagers-angry-over-closed-road-not-opening-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-120072-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंद सड़क नहीं खुलने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंद सड़क नहीं खुलने पर भड़के ग्रामीण
Mon, 11 Nov 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील के पांच से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क पांच महीने बाद भी नहीं खुली जिस पर ग्रामीणों का हौसला जवाब दे गया। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द सड़क खोलने की मांग की। कहा कि बरसात में बंद सड़क और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक नहीं किया गया जबकि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के दावे किया जा रहे हैं।
सोमवार को पेना, चंखलिया, गीखू, झापुली, बुड़, साका, जिरजा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पांच महीने पहले उनके गांवों को जोड़ने वाली झापुली, तोमिक सड़क बंद हो गई थी इसे अब तक नहीं खोला जा सका है।
आवाजाही ठप होने से गांवों में राशन नहीं पहुंच पा रहा है। बाजार न पहुंचने से आलू और राजमा गांवों में ही बर्बाद हो रहा है। बरसात में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को अब तक ठीक नहीं किया जा सका है इससे वह पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
गधेरों और प्राकृतिक जल स्रोतों से प्यास बुझाना उनकी मजबूरी बन गया है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह दानू ने कहा कि शासन-प्रशासन आपदा प्रभावितों की सुध नहीं ले रहा है जबकि उन्हें राहत पहुंचाने के खूब दावे हो रहे हैं।
चेतावनी देते हुए कहा जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय में धरना शुरू किया जाएगा।
प्रदर्शन में इंद्र सिंह, भरत सिंह, जीवन सिंह, पार्वती देवी, विमला देवी, पुष्कर सिंह आदि शामिल रहे।