फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers. angry. making. Devalthal GIC examination center.

Pithoragarh News: देवलथल जीआईसी को परीक्षा केंद्र न बनाने पर गुस्साए ग्रामीण

Wed, 25 Dec 2024 07:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 25 Dec 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers. angry. making. Devalthal GIC examination center.
पिथौरागढ़। जीआईसी देवलथल को परीक्षा केंद्र न बनाने से आक्रोशित नगरोड़ा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा स्थानीय विद्यालय को छोड़कर अन्य जगह परीक्षा केंद्र बनाना गलत है। ऐसे में क्षेत्र के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा देने अन्य केंद्रों की दौड़ लगानी होगी। नगरोड़ा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि दो साल जीआईसी देवलथल सीबीएसई का बोर्ड परीक्षा केंद्र होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को राहत मिल रही थी। सभी मानक पूरा करने के बाद भी इस बार इसे परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। अब बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए अन्य केंद्रों की दौड़ लगानी होगी।
विज्ञापन

कहा अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए किराये का कमरा लेना होगा। सीबीएसई ने क्षेत्र के 120 से अधिक बोर्ड परीक्षार्थियों की अनदेखी की है। चेतावनी देते हुए कहा जीआईसी देवलथल को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत जगदीश कुमार ने कहा जीआईसी देवलथल को फिर से परीक्षा केंद्र घोषित करने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप भट्ट, संजय भट्ट, मंजू देवी, बसंती देवी, भावना भट्ट, कादंबरी देवी, नंदा बल्लभ भट्ट, पवन भट्ट, शंकर भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed