फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Village heads' protest at the Collectorate

Pithoragarh News: ग्राम प्रधानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 12 Oct 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 12 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Village heads' protest at the Collectorate
पिथौरागढ़। ग्राम प्रधान संगठन के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रमिकों के ऑनलाइन पंजीकरण में आ रही समस्या की अनदेखी दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह बिष्ट और महामंत्री योगेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने श्रम विभाग के रवैये पर भारी रोष जताया। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि दो महीने पूर्व ग्राम प्रधान संगठन ने श्रमिकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनकॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से कराए जाने की मांग की ताकि पांच सौ-हजार रुपये प्रतिदिन की दिहाड़े करने वाले श्रमिकों को कुछ राहत मिल सके लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

महामंत्री भट्ट ने आरोप लगाया कि बीते दिनों श्रम विभाग ने एक एनजीओ के माध्यम से कनालीछीना, डीडीहाट में गांव की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रमिकों को बुलाकर रात तक उपकरण बांटने के लिए इंतजार कराया गया। तीन किट दिए जाने की बात की गई, लेकिन मुश्किल से दो ही किट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed