{"_id":"63dff8732c3af304861b9a49","slug":"vehicles-get-stuck-on-jhulaghat-jauljibi-road-pithoragarh-news-hld4902994167-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: झूलाघाट जौलजीबी सड़क पर फंसते हैं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: झूलाघाट जौलजीबी सड़क पर फंसते हैं वाहन
विज्ञापन
झूलाघाट- जौलजीबी सड़क पर कटियानी नाले के पास फंसे वाहन को धक्का देकर निकालने का प्रयास करता चालक।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा पर झूलाघाट-जौलजीबी सड़क बेहद खराब है। इस सड़क पर तालेश्वर मंदिर के पास बने दलदल में वाहन अक्सर फंस जाते हैं जिस कारण वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोनिवि अस्कोट ने करीब 30 किमी झूलाघाट-जौलजीबी सड़क का निर्माण कार्य फेज वन में 2019 में पूरा किया था लेकिन फेज टू का काम शुरू नहीं हो सका। इस कारण सड़क बदहाल होती जा रही है। इस सड़क पर मूनाकोट, कनालीछीना, पिथौरागढ़, धारचूला क्षेत्र के लोग वाहनों से आवाजाही करते हैं। तालेश्वर के ऊपर कट्यानी से आने वाले नाले से सड़क दलदली हो गई है। यहां पर झूलाघाट से जौलजीबी आने-जाने वाले वाहन रोजाना फंस जाते हैं। वहीं तालेश्वर से रणवा के बीच सड़क बेहद खराब है।
जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए छोटा मार्ग होने के चलते झूलाघाट, गेठीगाड़ा, तालेश्वर, खोला कटयानी, खर्कतड़ी, दौबांस, अमतड़ी, रणवा, डौडा, चकद्वारी, द्वालीसेरा, जौलजीबी, पीपली आदि क्षेत्र के लोग यहां से आवाजाही करते हैं। ग्रामीण नवीन सिंह ने बताया कि यहां पर ह्यूम पाइप लगाया जाए जिससे पानी की निकासी हो सके। स्थानीय निवासी प्रकाश सिंह ने कहा कि सड़क पर एलाइनमेंट खराब है। कटियानी से आने वाले नाले पर फेस टू में पुल निर्माण का कार्य किया जाना चाहिए। भगवान सिंह का कहना है कि अगर सड़क जल्दी नहीं सुधारी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
रोजाना अध्यापकों को अपने टैक्सी वाहन बोलेरो में पिथौरागढ़ से डौडा तक ले जाता हूं। कट्यानी से आने वाले नाले से बनी दलदली सड़क पर वाहन अक्सर फंस जाता है। धक्का देकर वाहन को आर-पार करना पड़ता और रोड की हालत भी बहुत खराब है। -अनिल सिंह खनका, पिथौरागढ़।
दलदल में आए दिन वाहन फंस रहे हैं। अकेले वाहन लेकर जाना खतरनाक है। यदि वाहन फंस गया तो उसे निकालना अकेले की बात नहीं है। विभाग को जल्द से जल्द सड़क ठीक करनी चाहिए। -भूपेंद्र सिंह, गेठीगाड़ा।
फेस वन का काम पूरा कर दिया गया है। फेस टू के लिए शासन से आदेश मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। कट्यानी से आने वाले नाले से बनी रही दलदली सड़क पर खड़ंजा बिछवाने के लिए ठेकेदार से बात की गई है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। -राम सिंह भंडारी, अवर अभियंता और साइट इंचार्ज, लोनिवि अस्कोट।