{"_id":"586933534f1c1b255eeeda83","slug":"vehicle-fell-into-the-ditch-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन खाई में गिरा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन खाई में गिरा, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
तेजम में दुर्घटनाग्रस्त छोटा हाथी से बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट से बेड़ीनाग जा रहा टर्बो फोर्स (छोटा हाथी) वाहन तेजम के पास असंतुलित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सड़क की खराब दशा को हादसे का कारण माना जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन मेरठ का है।
विज्ञापन
रविवार को छोटा हाथी वाहन (यूपी 15बीटी-6813) निजी 4जी मोबाइल कंपनी का सामान मदकोट पहुंचाकर बेड़ीनाग जा रहा था। दोपहर करीब सवा तीन बजे तेजम पुलिस चेकपोस्ट के पास वाहन असंतुलित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरा। वाहन गिरता देख गोविंद सिंह कोरंगा, प्रधान लक्ष्मण सिंह समेत कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद घायलों को खाई से निकाला गया। दुर्घटना में वाहन चालक अमित कुमार (35) निवासी मुजफ्फरनगर, राजकुमार शर्मा (40) निवासी गाजियाबाद, युनिस खान (30) निवासी गाजियाबाद, दीपक शर्मा (28) निवासी मेरठ, प्रदीप कुमार (24) निवासी बदायूं घायल हो गए। दीपक शर्मा को अधिक चोट आई है। घायलों का तेजम के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। सभी घायल दूसरे वाहन से मेरठ रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, वाहन में लदे मोबाइल कंपनी के सामान को भी नुकसान पहुंचा है। घटनास्थल पर सड़क कई वर्षों से धंसी हुई है। जिसे ठीक करने की जहमत लोनिवि नहीं उठा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क दुर्घटनास्थल के साथ ही नाचनी के पास हरड़िया में भी काफी खराब हालत में है। सड़क को ठीक नहीं किया गया तो और हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन