फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vehicle fell into a ditch in Pithoragarh, eight died and six injured

Pithoragarh Accident: पिथौरागढ़ सड़क हादसे पर पीएम ने जताया दुख, केंद्र और राज्य सरकार ने किया मुआवजे का एलान

Wed, 16 Jul 2025 02:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 16 Jul 2025 02:31 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Vehicle fell into a ditch in Pithoragarh, eight died and six injured
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर मुवानी के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरकर बरसाती नाले में समा गई। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि छह की हालत गंभीर हैं। मृतकों में तीन छात्राएं भी हैं। सभी मृतक और घायल बोकटा गांव के हैं। हादसे से पूरे गांव में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम लगभग पांच बजे मैक्स मुवानी कस्बे से यात्रियों को लेकर बोकटा गांव की ओर निकली। लगभग एक किलोमीटर आगे भंडारीगांव पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 फुट नीचे बरसाती नाले में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में वाहन के परखचे उड़ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही बोकटा के ग्रामीणों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। आठ घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने के बाद मुवानी अस्पताल ले जाया गया। वहां आठ वर्षीय सिमरन और 40 वर्षीय चालक नरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद गंभीर छह घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में मृत दीक्षा पत्नी पंकज बोरा पिथौरागढ़ के चंडाक की रहने वाली थीं। वह हरेला पर्व पर मायके गई थीं। अन्य सभी मृतक बोकटा गांव के हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से लिखा, 'उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना से हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

वहीं, पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया और पीएमओ के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, 'पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी द्वारा व्यक्त की गई संवेदना एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रदान की गई आर्थिक सहायता से शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख एवं घायलों को 50,000 की सहायता दी जाएगी। हमारी सरकार मृतकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।'

हादसे के मृतक:
सिमरन (8) पुत्री कुंदन सिंह, तनुजा (14) पुत्री चंद्र सिंह, विनीता (15) पुत्री चंद्र सिंह, चालक नरेंद्र सिंह (40) पुत्र चंद्र सिंह, राजन सिंह (60) पुत्र किशन सिंह, होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह, शान्ति देवी (50) पत्नी केशव राम, दीक्षा (26) पत्नी पंकज बोरा।

हादसे के घायल:
विनीता (20) पुत्री बहादुर सिंह बोकटा गांव
योगेश कुमार पुत्र किशन राम छात्र
श्याम सिंह मुनौला (35) पुत्र बहादुर सिंह
दीवान सिंह (55) पुत्र भीम सिंह
सुमित सिंह (22) पुत्र प्रवीण सिंह।
पूजा मुनौला (30) पत्नी कुंदन सिंह मुनौला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed