फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand Snowfall: sunshine after snowfall in pithoragarh

बर्फबारी के बाद खिली धूप: चांदी सा चमका पिथौरागढ़, लोगों को ठंड से मिली राहत; सड़कें बंद... देखें तस्वीरें

Fri, 23 Feb 2024 07:50 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 23 Feb 2024 07:50 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जनपद के कई इलाकों में बर्फबारी के बाद शुक्रवार को तेज धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हो गए है, जिससे जेसीबी द्वारा सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand Snowfall: sunshine after snowfall in pithoragarh
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ के धारचूला के पास दारमा और व्यास घाटी के गांवों में तीन दिनों से हो रही बर्फबारी के बाद शुक्रवार को तेज धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं मौसम ठीक होने पर 65 आरसीसी ग्रेफ ने गुंजी के पास जेसीबी द्वारा सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। शनिवार तक तवाघाट लिपुलेक सड़क को पूरी तरह आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगी।

विज्ञापन

 

Uttarakhand Snowfall: sunshine after snowfall in pithoragarh
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
गुंजी निवासी भूपेंद्र गुंज्याल ने बताया की शुक्रवार को मौसम ठीक होने पर आमजन को राहत मिली। गांव में दो फुट से अधिक बर्फ होने के कारण ठंड भी काफी हो रही है। उधर दारमा घाटी में 67 आरसीसी ग्रेफ को नागलिंग से ऊपर की ओर बर्फ के कारण सड़क बंद की सूचना मिलने पर मौके में जेसीबी को भेज दिया है। जिसके बाद सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। ग्रेफ के अधिकारियों ने शनिवार तक सड़क खुल जाने की उम्मीद जताई है। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों और आमजनों के वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

ये पढ़ें- बर्फ से लकदक पहाड़ियां: बर्फबारी के बीच शूटिंग करते नजर आए लोग, मुंबई से पहुंचे हैं कलाकार; देखें तस्वीरें

दांतू के होम स्टे संचालक महेश दताल और मनोज दताल ने बताया की सड़क खुलने पर मुंबई से आई 35 लोगों की टीम भी लौट आएगी। मनोज दताल ने बताया की गांवों में बर्फ होने के कारण ठंड भी काफी बढ़ चुकी है। पिछले तीन दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण गांव में दो फुट तक बर्फ पड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed