{"_id":"66fecad853ab7b93a60555e7","slug":"uttarakhand-news-trial-landing-of-42-seater-aircraft-between-dehradun-pithoragarh-successful-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air Service: दून-पिथौरागढ़ के बीच 42 सीटर विमान का ट्रायल सफल, दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Air Service: दून-पिथौरागढ़ के बीच 42 सीटर विमान का ट्रायल सफल, दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी
Thu, 03 Oct 2024 10:20 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:20 PM IST
सार
एयर एलायंस एयरवेज कंपनी का 42 सीटर विमान देहरादून से नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा। विमान ने नैनीसैनी हवाई पट्टी पर तीन बार सफल लैंडिंग और टेकऑफ किया।
विज्ञापन
नैनीसैनी हवाई पट्टी पर खड़ा विमान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नैनीसैनी हवाई पट्टी पर 42 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग की गई। विमान ने हवाई पट्टी पर तीन बार लैंडिंग और टेक ऑफ किया। ट्रायल लैंडिंग सफल रहने से पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए विमान सेवा संचालित होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह एयर एलायंस एयरवेज कंपनी का 42 सीटर विमान देहरादून से नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा। विमान ने नैनीसैनी हवाई पट्टी पर तीन बार सफल लैंडिंग और टेकऑफ किया। प्रशासन के अनुसार, ट्रायल लैंडिंग सफल रही है। इससे पूर्व मार्च में भी एयर एलायंस एयरवेज कंपनी के 42 सीटर विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से नैनीसैनी हवाई पट्टी पर सफल लैंडिंग की थी। हवाई पट्टी पर सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ होने से दिल्ली के लिए नियमित विमान सेवा संचालित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस समय पिथौरागढ़ से पंतनगर और देहरादून के लिए हवाई सेवा संचालित हो रही है। पिथौरागढ़ से सबसे अधिक लोग दिल्ली के लिए आवागमन करते हैं। सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचने में 15 से 17 घंटे का समय लगता है। आए दिन सड़क बंद होने या बसों के मार्ग में खराब होने से यात्रियों की भारी फजीहत होती है। इसको देखते हुए लोग पिछले लंबे समय से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग उठा रहे हैं। 42 सीटर विमान की लैंडिंग सफल रहने से अब शीघ्र सीधी विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Uttarakhand New DGP: डीजीपी पद पर तीन नामों का पैनल तैयार, अभिनव रेस से बाहर, पहले नंबर पर हैं ये अफसर
बृहस्पतिवार को नैनीसैनी हवाई पट्टी पर 42 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग हुई। ट्रायल लैंडिंग सफल रही है। सीमांत जिले की जनता को विमान सेवा का लाभ मिले इसके लिए शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- विनोद गोस्वामी, जिलाधिकारी पिथौरागढ़।