फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News Chief Election Commissioner who got stuck while trekking on Nanda Devi Trek rescued

Uttarakhand: ट्रेकिंग के दौरान फंसे मुख्य चुनाव आयुक्त को 19 घंटे बाद किया रेस्क्यू, मैगी खाकर बिताई रात

Thu, 17 Oct 2024 10:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Oct 2024 10:34 PM IST
सार

बीते बुधवार को नंदा देवी ट्रेकिंग पर निकले मुख्य चुनाव आयुक्त और प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी का हेलीकॉप्टर मौसम में खराबी के चलते रालम से आगे नहीं बढ़ सका और ना ही वापस लौट सका।

विज्ञापन
Uttarakhand News Chief Election Commissioner who got stuck while trekking on Nanda Devi Trek rescued
मुख्य चुनाव आयुक्त का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदा देवी ट्रेक पर ट्रेकिंग के लिए निकले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, उनके पीएसओ, प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को 19 घंटे बाद रेस्क्यू किया जा सका। रालम में फंसे अफसरों ने एक घर में रात बिताई। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे वह दूसरे हेलीकॉप्टर से मुनस्यारी हेलीपैड पहुंचे। हेलीकॉप्टर यहां से उन्हें और साथियों को लेकर दून रवाना हुआ। सभी अधिकारियों की सुरक्षित वापसी होने पर पुलिस-प्रशासन और आईटीबीपी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


बीते बुधवार को नंदा देवी ट्रेकिंग पर निकले मुख्य चुनाव आयुक्त और प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी का हेलीकॉप्टर मौसम में खराबी के चलते रालम से आगे नहीं बढ़ सका और ना ही वापस लौट सका। सुरक्षा को देखते हुए पायलट को रालम में एक खेत में हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन


सूचना पर जिला प्रशासन ने मुख्य चुनाव आयुक्त को रेस्क्यू करने के प्रयास शुरू किए। हालांकि हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश के चलते रेस्क्यू करना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में दूसरे दिन का इंतजार करना पड़ा। मौसम का साथ मिला और बृहस्पतिवार सुबह देहरादून से दूसरा हेलीकॉप्टर रालम भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Khel Mahakumbh: लापरवाही...त्यूणी में आठ घंटे पानी के लिए तरसे 700 प्रतिभागी छात्र, फिर हैंडपंप से बुझाई प्यास

सुबह सात बजे हेलीकॉप्टर मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके साथियों को लेकर मुनस्यारी पहुंचा तो सभी ने राहत की सांस ली। मुनस्यारी हेलीपैड पर पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वह और उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन और आईटीबीपी की टीम के साथ ही स्थानीय लोगों के सहयोग से मुख्य चुनाव आयुक्त को रेस्क्यू किया गया।  

मैगी खाकर बिताई रात
मुख्य चुनाव आयुक्त को रेस्क्यू करने गई टीम को रालम गांव पहुंचने में कई घंटे का समय लगा। प्रशासन के अनुरोध पर पातों गांव के ईश्वर सिंह नबियाल अपने चार साथियों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त की मदद के लिए रालम पहुंचे। इस बीच रालम ग्लेशियर में ट्रेकिंग के लिए पहुंचे ट्रेकरों ने भी सुनसान रालम गांव में मुख्य चुनाव आयुक्त की मदद की। उन्होंने उन्हें मैगी के पैकेट भी दिए।

तीन फुट बर्फ पर ब्रिजगंगा टॉप पार कर पहुंची आईटीबीपी
आईटीबीपी के जवानों को मुख्य चुनाव आयुक्त की मदद के लिए मिलम से 21 किमी दूर रालम पहुंचना था। आईटीबीपी के जवान तीन फुट बर्फ के बीच ब्रिजगंगा टॉप को पार कर किसी तरह रालम गांव पहुंचे। ऐसे में जवानों को भी रालम पहुंचने के लिए कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा।

फंसे हेलीकॉप्टर से लौटी रेस्क्यू टीम
मुख्य चुनाव आयुक्त को रेस्क्यू करने के लिए देहरादून से दूसरा हेलीकॉप्टर भेजा गया। रालम में फंसे हेलीकॉप्टर से पॉयलट और लोको पॉयलट रेस्क्यू टीम को लेकर सुरक्षित वापस लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed