फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand Forest Fire: Fire broke out at 111 places in Pithoragarh

Uttarakhand Forest Fire: फैल रही उत्तराखंड के जंगल की आग, पिथौरागढ़ में मचाई तबाही, 111 जगह दिखाया तांडव

Mon, 06 May 2024 05:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 06 May 2024 05:07 PM IST
सार

उत्तराखंड के जंगलों में जगह-जगह आग लगी है। वहीं,  पिथौरागढ़ में वनों में लगी आग बेकाबू होती जा रही है। इस सीजन में आग की 111 घटनाओं में अब तक 167.20 हेक्टेयर जंगल खाक हो चुका है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire: Fire broke out at 111 places in Pithoragarh
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में वनों में लगी आग बेकाबू होती जा रही है। इस सीजन में आग की 111 घटनाओं में अब तक 167.20 हेक्टेयर जंगल खाक हो चुका है। आग से चार लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वन्य जीव जान बचाने को आबादी का रुख कर रहे हैं। जिले में सिविल, पंचायती वनों में आग लगने की 74 घटनाएं हुई हैं। इनमें 115.25 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। आरक्षित वन में हुई 37 घटनाओं में 51.95 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। आग की बढ़ती घटनाओं से वन विभाग के साथ ही प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया।

प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए विभाग को पांच टुकड़ी होमगार्ड और इतनी ही पीआरडी जवानों की टुकड़ी मिली है। एक टुकड़ी में पांच-पांच जवान हैं। आपदा प्रबंधन के तहत वाहन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही इंसीटेंट रिस्पांस टीम बनाई गई है। साथ ही लोगों से वनों में आग लगने पर उसे बुझाने का अनुरोध किया जा रहा है। प्रशासन ने एक सप्ताह तक कूड़ा अपशिष्ट और पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद भी जंगलों की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात टकाड़ी के जंगल में विकराल आग लग गई जो महाकाल के जंगल तक पहुंच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया। जंगल से सुबह तक भी धुंआ उठता रहा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Forest Fire: पहाड़ों में आग ने मचाया तांडव, पिथौरागढ़ में 106 जगह धधके जंगल; काबू करना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अस्कोट क्षेत्र के खोलिया गांव धुराचौर निवासी सरस्वती देवी के मकान के पास आग पहुंच गई। आग से घास के दो ढेर भस्म हो गए। परिजनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। वन क्षेत्राधिकारी बालम सिंह अलमिया ने बताया कि पीड़ित को आपदा राहत के तहत मुआवजा दिया जाएगा। बताया कि आग की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

घरों की छतों और बरामदों में राख ही राख
रविवार की रात पिथौरागढ़ नगर से सटे टकाड़ी के जंगल में भीषण आग धधकी। रात भर आग लगने से धुआं और राख हवा में फैल गया। जीआईसी और सरस्वती विहार कालोनी के घरों के बरामदे और छतों में सोमवार की सुबह राख ही राख फैली नजर आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed