{"_id":"68d990b20590d430c902e869","slug":"upnl-employees-demanded-regularization-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-133057-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: उपनल कर्मियों ने की नियमितीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: उपनल कर्मियों ने की नियमितीकरण की मांग
Mon, 29 Sep 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उपनल कर्मचारी संविदा संघ ने वर्चुअल बैठक कर नियमितीकरण की मांग की। कर्मियों ने कहा कि शासन स्तर पर उनका ब्योरा मांगा जा रहा है लेकिन अब तक नियमितीकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार सार्वजनिक मंचों पर नियमितीकरण की घोषणा करती है लेकिन उनके पदों पर नई भर्ती की जा रही है। कहा कि बीते दो वर्षों से मानदेय न बढ़ने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ कर्मचारियों से ईएसआई अंशदान तो नियमित रूप से काटा जा रहा है लेकिन इलाज के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे। बैठक में संगठन के अध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री प्रमोद गुसाईं, तेजा सिंह, त्रिभुवन बसेड़ा, कमल गड़िया, अचल वर्मा, मनोज गड़कोटी आदि कर्मी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन