{"_id":"bbb1b97f26a482cb2655fbcaec6d9446","slug":"upgrade-of-the-hospital-the-doctor-closed-the-ascott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के उच्चीकरण, डाक्टर के लिए अस्कोट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के उच्चीकरण, डाक्टर के लिए अस्कोट बंद
ब्यूरो/अमर उजाला अस्कोट (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 04 May 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्कोट का उच्चीकरण, डाक्टरों की तैनाती, तहसील खोलने की मांग को लेकर सभी राजनीतिक दलों के लोगों और आम नागरिकों ने रविवार को दोपहर 12 बजे तक अस्कोट बाजार बंद रखने के साथ ही जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बाजार बंद कर सड़क पर उतरे लोगों का कहना था कि आजादी के बाद तक अलग रियासत रहे अस्कोट को राजनेताओं ने उपेक्षित छोड़ दिया है। अस्कोट को तहसील का दर्जा देकर पृथक प्रशासनिक इकाई का गठन करने की मांग पूरी नहीं की जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन डाक्टरों के स्थान पर एक भी डाक्टर नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने थाने में प्रदर्शन के बाद थानाध्यक्ष विद्याधर जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि 15 दिन में मांग पूरी नहीं होती है तो राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया जाएगा। जुलूस, प्रदर्शन में कैलाश पाल, भीम सिंह भंडारी, ललित लुंठी, तारा बिष्ट, गोविंद रावत, प्रकाश पाल, बहादुर सिंह बिष्ट, बलवंत भंडारी, ललित पाल, महेश पुजारी, मनोज लुंठी, विक्रम रावत, खड़क सिंह भंडारी, देवकीनंदन उपाध्याय, मनोज पंत, बिजेंद्र भंडारी, राजेश चंद, होशियार सिंह, शुभम सिंह शामिल थे।
विज्ञापन