फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Union Minister praised the fishermen of the frontier

Pithoragarh News: केंद्रीय मंत्री ने सीमांत के मत्स्य पालकों को सराहा

Mon, 10 Jul 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 10 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Union Minister praised the fishermen of the frontier
पिथौरागढ़ में मत्स्य पालन के संबंध में वर्चुवल जानकारी देते जिला मत्स्य पालन अ​धिकारी। संवाद
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला की अध्यक्षता में आउटरीच समर समिट का आयोजन महाबलीपुरम तमिलनाडु से किया गया। इसमें 13 राज्यों के मत्स्य पालकों से वर्चुअल संवाद किया गया। देश में चल रही योजनाओं का वर्चुअल अनावरण भी किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टौर फिश कियास्क का उद्घाटन किया। केन्द्रीय मंत्री ने सीमांत क्षेत्र में हो रहे कार्यों सराहना की। उन्होंने अधिकाधिक किसानों को जोड़कर मत्स्य पालन को एक नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही विभाग को भी बधाई दी। प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी सीमांत में मत्स्य पालन के क्षेत्र में हो रहे कार्य की सराहना की। मत्स्य पालन सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम भी वर्चुअल मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने पूरे प्रदेश से पिथौरागढ़ का नाम चयनित होने पर बधाई दी। इस मौके पर सीडीओ वरुण चौधरी, जिला मत्स्य पालन अधिकारी डॉ. रमेश चलाल, कियास्क के संचालक कैलाश भट्ट, दीवान सिंह मेहता, राजेश मेहता, हेमराज सिंह, दीपेंद्र सिंह, लक्ष्मी मेहता, रेखा भंडारी, रेखा जोशी, गौरव उपाध्याय, हेमराज मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वरोजगार बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए जा रहे हैं कार्य

चंपावत। राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई गोष्ठी में मत्स्य पालकों ने भी प्रतिभाग कर अपने अनुभव साझा किए और कुछ किसानों ने समस्याएं भी रखीं।

सीडीओ आरएस रावत ने कहा कि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मत्स्य पालन के क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। मनरेगा के माध्यम से भी मत्स्य तालाब निर्मित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिले के 20 मत्स्य पालकों को बेहतर कार्य करने पर आइस बॉक्स, हैंड नेट, मत्स्य आहार, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला मत्स्य प्रभारी कुंवर सिंह बगड़वाल, शीतजल मात्स्यिकी संस्थान के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. कुणाल किशोर, डॉ. गरिमा और मत्स्य पालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed