{"_id":"64399485a1799ae91c0234c8","slug":"union-commerce-and-industry-minister-piyush-goyal-gunji-pithoragarh-news-c-8-1-112428-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल कल गुंजी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल कल गुंजी आएंगे
Fri, 14 Apr 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 16 अप्रैल को वाइव्रेंट विलेज गुंजी पहुंचेंगे। वह गुंजी में स्थानीय लोगों के साथ जन संवाद करेंगे।
मंत्री के जनरल मैनेजर मुकेश कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री गोयल दिल्ली से रविवार सुबह 8:10 बजे विमान से पंतनगर रवाना होंगे। सवा नौ बजे वह पंतनगर पहुंचेंगे। 9:30 बजे वह पंतनगर हवाई पट्टी से हेलिकाॅप्टर के जरिये उड़ान भर 10:45 बजे आईटीबीपी के हेलिपेड गुंजी में उतरेंगे।
11 बजे स्थानीय महिलाएं मंत्री का परंपरागत ढंग से स्वागत करेंगी। इसके बाद वह कैलाश आरती में हिस्सा लेंगे। 11:30 बजे वह गुंजी में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 12:45 से दो बजे तक वह स्थानीय लोगों के साथ जन संवाद करेंगे।
विज्ञापन
तीन से चार बजे तक मंत्री आईटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। बाद में वह नाबी होम स्टे का भ्रमण कर रात्रि विश्राम बीआरओ के अतिथि गृह गुंजी में करेंगे। सोमवार को मंत्री गोयल सुबह सात से साढ़े आठ बजे तक गुंजी से नाभीढांग गांव जाएंगे। वहां वह ओम पर्वत और काली माता मंदिर के दर्शन करेंगे। बाद में वह नाभीढांग से आईटीबीपी हेलिपेड पहुंचेंगे।
11:30 बजे वह गुंजी हेलिपेड से प्रस्थान कर 12 बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। सवा बारह बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी से स्टेट प्लेन से पंतनगर पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे मंत्री एनेक्सी एक रेस्ट हाउस पंतनगर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद तीन बजे वह विमान से पंतनगर से रवाना होकर 4:10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
पिथौरागढ़ से अधिकारी गुंजी पहुंचे
पिथौरागढ़। केंद्रीय मंत्री के वाइव्रेंट विलेज गांव गुंजी के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों का वहां पहुंचना शुरू हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, धारचूला एसडीएम दिवेश शाशनी गुंजी पहुंच गए हैं। डीएम रीना जोशी धारचूला रवाना हो गई हैं। एसपी लोकेश्वर सिंह शनिवार को गुंजी के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी रवाना हो गए हैं। संवाद