{"_id":"5703ec624f1c1b6430c81174","slug":"under-water-search-team-arrived-from-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से पहुंची अंडर वाटर सर्च टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से पहुंची अंडर वाटर सर्च टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/झूलाघाट
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
अंडर वाटर सर्च टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकाली में 28 मार्च को बही जीप और पुजारी मोहन सिंह धामी का अब तक कोई पता नहीं चला है। मंगलवार को देहरादून से पुलिस की अंडर वाटर सर्च टीम यहां पहुंची। टीम ने जौलजीबी से लेकर झूलाघाट तक नदी के अंदर जाकर खोजबीन की, लेकिन अब तक नदी में समाई बोलेरो जीप का कहीं पता नहीं चला है। नदी में बहे चार लोगों के शव अलग-अलग स्थानों से पहले ही बरामद कर लिए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि नदी में बही जीप और पुजारी की तलाश का अभियान जारी रहेगा। तलाशी अभियान में एसडीआरएफ, एसएसबी और पुलिस के जवान भी जुटे हैं। महाकाली का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब गर्मी पड़ने के साथ ही हिमालयी ग्लेशियर पिघलने लगे हैं। इस महीने से महाकाली का जलस्तर बढ़ जाता है।
विज्ञापन
जल स्तर बढ़ने से सर्च अभियान में भारी दिक्कत आ रही है। कुछ स्थानों पर नदी की गहराई बहुत अधिक है। इस कारण नदी के तल तक खोजबीन के लिए जा पाना संभव नहीं है। एसपी ने बताया कि अब भी झूलाघाट से लेकर पंचेश्वर तक के इलाके में पुलिस को अलर्ट किया गया है। जौलजीबी में स्थानीय लोग भी सर्च अभियान में मदद कर रहे हैं। नदी के किनारे बसे गांव के लोगों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन