{"_id":"6807d4d6b979ee36db029cb7","slug":"under-the-arrangement-radiologist-arrived-from-almora-for-15-days-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-126927-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: व्यवस्था के तहत 15 दिन के लिए अल्मोड़ा से पहुंचे रेडियोलॉजिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: व्यवस्था के तहत 15 दिन के लिए अल्मोड़ा से पहुंचे रेडियोलॉजिस्ट
Tue, 22 Apr 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से अल्ट्रासाउंड के लिए अल्मोड़ा से रेडियोलॉजिस्ट को बुलाया गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 52 मरीजों और गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड हुए।
बता दें कि जिले में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट एक माह के अवकाश पर हैं। अल्ट्रासाउंड ठप होने से अल्मोड़ा से रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था की गई है। 15 दिन पूर्व अल्मोड़ा जिले से रेडियोलॉजिस्ट काे यहां तैनात किया गया था। उनके चले जाने से सोमवार को अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए थे। इससे मरीजों को इंतजार के बाद प्राइवेट केंद्रों में जाकर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अल्मोड़ा जिले से दूसरे रेडियोलॉजिस्ट को यहां भेजा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 15 दिन के लिए पहुंचे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मोहित ने अल्ट्रासाउंड किए। रेडियोलॉजिस्ट के तैनात होने से मरीजों ने राहत की सांस ली है। संवाद