{"_id":"61214c8c8ebc3e7a0d5b7706","slug":"uncontrolled-vehicle-fell-into-the-river-two-died-pithoragarh-news-hld4353025107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित वाहन नदी में गिरा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित वाहन नदी में गिरा, दो की मौत
विज्ञापन
जौलजीबी जोग्यूड़ा बैंड के पास इसी जगह दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलजीबी(पिथौरागढ़)। धारचूला से पिथौरागढ़ आ रहा कैंटर जौलजीबी एसएसबी कैंप जोग्यूड़ा के पास काली नदी में गिर गया। ट्रक के नदी में गिरने से पहले ही चालक और परिचालक वाहन से छिटककर सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उपचार मिल जाता तो दोनों की जान बचाई जा सकती थी। पर संचार सुविधा नहीं होने से 108 एंबुलेंस से संपर्क नहीं हो पाया।
शनिवार शाम करीब सवा तीन बजे एमकेटी (मां कामाख्या ट्रांसपोर्ट) का एक कैंटर (यूके04सीडी8788) एसएसबी कैंप जोग्यूड़ा जौलजीबी के पास काली नदी में गिर गया। नदी में गिरने से पहले ही सिमलखेत बाराकोट (चंपावत) निवासी चालक हयात सिंह अधिकारी (36) और परिचालक भारतोली निवासी दीपक सिंह बोहरा वाहन से छिटककर गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। एसएसबी जवानों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन बीएसएनएल की संचार सेवा नहीं होने से 108 एंबुलेंस से संपर्क नहीं हो पाया। इसी बीच वाहन चालक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी के बाद अस्कोट से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने पंचनामे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है।
बीएसएनएल के खिलाफ आक्रोश
जौलजीबी(पिथौरागढ़)। संचार सेवा के बदहाल होने से लोगों में बीएसएनएल के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में एकमात्र संचार का साधन बीएसएनएल है जो हमेशा खराब रहती है। इसकी वजह से हादसों आदि की जानकारी समय से पुलिस तक नहीं पहुंच पाती है। बीएसएनएल से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।