{"_id":"5bfecc07bdec22417f79f52d","slug":"ultrasound-women-in-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को उमड़ीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को उमड़ीं महिलाएं
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंचीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गर्भवती महिलाओं की भीड़ उमड़ीं। लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए चिकित्सक ने सौ से अधिक महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया।
महिला अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को गर्भवती और मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोहाघाट से रेडियोलॉजिस्ट अस्पताल पहुंच महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करते हैं। थल, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, चंपावत, लोहाघाट, पनार आदि दूरदराज से महिलाएं सुबह ही अस्पताल पहुंच गई। सुबह साढ़े दस बजे तक 60 महिलाओं ने अपनी पर्ची जमा कर ली थीं। अस्पताल प्रशासन की ओर से कई बार शासन से रेडियोलॉजिस्ट की मांग की जा चुकी है, लेकिन यह अब तक पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके चलते सीमांत की गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को अधिक दामों पर निजी चिकित्सकों के यहां अल्ट्रासाउंड कराने को विवश होना पड़ता है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।