फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ultrasound Test in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में डेढ़ महिने बाद लगा अल्ट्रासाउण्ड शिविर महिलाओं की उमड़ी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound Test in Pithoragarh
थिरागढ़ जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड कराने को उमड़ी महिलाओं की भीड़। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में करीब डेढ़ माह बाद अल्ट्रासाउंड शिविर लगा। इसमें करीब 60 से अधिक महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। वाहनों की आवाजाही नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड को नहीं आ पाईं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गंगोलीहाट के संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. सौरभ गहरवार 60 से अधिक महिलाओं ने अल्ट्रासाउंड किए। महिलाओं का कहना है कि डेढ़ माह से अल्ट्रासाउंड शिविर न लगने के कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। महिलाओं ने अल्ट्रासाउंड करने के लिए एसडीएम डॉ. सौरभ का आभार जताया। गंगोलीहाट में तैनात संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस डॉ. सौरभ रेडियोलॉजिस्ट भी हैं। सीमांत की महिलाओं की समस्या को देखते हुए पिछले एक साल से गंगोलीहाट सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। वे हर रविवार को समय निकालकर 60 से 80 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करते हैं। इससे वहां की महिलाओं को एक सौ किमी दूर पिथौरागढ़ नहीं आता पड़ता है।
विज्ञापन

अमर उजाला प्रमुखता से उठाया था मामला
पिथौरागढ़। अमर उजाला ने तीन दिन पूर्व जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर बंद शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब तक लोहाघाट से रेडियोलॉजिस्ट पिथौरागढ़ आकर अल्ट्रासाउंड करते थे। लॉकडाउन के कारण उनके नहीं आने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड होने से महिलाओं को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed