फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two villagers are missing after a wooden ravine falls in the Dhauli river

लकड़ी के कच्चे पुल से धौली नदी में गिरकर दो ग्रामीण लापता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two villagers are missing after a wooden ravine falls in the Dhauli river
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के बोंगलिंग के समीप धौली नदी पर बने लकड़ी के कच्चे पुल को पार करते समय अचानक नदी में गिरने से दो लोग लापता हो गए। सूचना मिलने के बाद देर शाम को राजस्व उपनिरीक्षक मौके को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

धारचूला राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन में एक बजे बोंगलिंग के पास चलगम नामक स्थान पर न्यू सोबला निवासी मनबहादुर सिंह (33 वर्ष) पुत्र साइमल सिंह और ग्राम सभा सुवा के न्यू धूरा निवासी भीम सिंह (28 वर्ष) पुत्र बहादुर सिंह बकरियों के साथ धौली नदी में बने लकड़ी के कच्चे पुल से गुजर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान दोनों नदी में गिर गए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आन सिंह रौंकाया और रामू रौंकाया ने इस हादसे की सूचना धारचूला में राजस्व निरीक्षक को फोन से दी। सूचना मिलने के बाद देर शाम को राजस्व उपनिरीक्षक उदय भंडारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एसओ विजेंद्र साह ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक टीम क्षेत्र में पहुंचकर लापता ग्रामीणों की तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है ग्रामीण बकरियों को चराने के लिए चमरू और लमदरमा बुग्यालों में जाते हैं। धारचूला से बोंगलिंग की दूरी लगभग 50 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed