फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   two ventilators will be installed in the distt hospital today

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में आज लगेंगे दो वैंटीलेटर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
two ventilators will be installed in the distt hospital today
पिथौरागढ़। कोरोना मरीजों के इलाज को बीडी पांडेय जिला अस्पताल में दो वैंटीलेटर लगाए जा रहे हैं। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा। कोरोना वायरस के फैलने के बाद विधायकों, सांसद ने अपनी निधि से प्रशासन को धन उपलब्ध कराया। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने दो वैंटीलेटर खरीदने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रय समिति का गठन किया गया। समिति में सीएमओ डॉ उषा गुंज्याल, मुख्य कोषाधिकारी और एसई लोनिवि शामिल थे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी राजेश ढकरियाल ने बताया कि एक कार्डियक मानीटर. पांच पंप, दो वैंटीलेटर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगाए जाएंगे। अस्पताल में एक वैंटीलेटर पहले से ही है। अब तीन वैंटीलेटर होने से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। (संवाद) दिनेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed