फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two samples of milk, a sample of curd sent for investigation

दूध के दो, दही का एक सैंपल जांच के लिए भेजा

Thu, 22 Feb 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 22 Feb 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two samples of milk, a sample of curd sent for investigation
पिथौरागढ़ में दूध की पड़ताल करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिला मुख्यालय के साथ ही वड्डा, झूलाघाट में अभियान चलाकर दुकानों में खाद्य पदार्थों की चेकिंग की। इस दौरान बासी मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री नष्ट कराई। साथ ही दूध के दो और दही का एक सैंपल जांच के लिए भेजा।

विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस कठायत के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बस स्टेशन, वड्डा और झूलाघाट में 26 होटल, रेस्टोरेंट और परचून की दुकानों की चेकिंग की। कई दुकानों से ओवरडेट नमकीन, बिस्किट नष्ट कराया। कई रेस्टोरेंटों से बासी भोजन नष्ट किया गया। खुले में मिठाई, जलेबी, समोसा बेचने वालों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


कठायत ने बताया कि जिला मुख्यालय के बस स्टैंड के पास दुकानों से दूध के दो और दही का एक सैंपल लिया गया है। सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दुग्ध वाहनों के दूध को भी जांचा गया। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed