{"_id":"5e8c61b78ebc3e77442bd522","slug":"two-safe-deliveries-on-tuesday-in-108-ambulances135","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 एंबुलेंस में कराए 2 प्रसव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
108 एंबुलेंस में कराए 2 प्रसव
विज्ञापन
एम्बुलेंस में हुआ प्रसव।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लॉक डाउन में 108 एंबुलेंस ही गर्भवती महिलाओं का सहारा बनी हुई है। मंगलवार को भी दो गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव कराए। 108 के जिला कार्डिनेटर परमानंद पंत ने बताया कि डीडीहाट निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी विमला को सीएचसी से पिथौरागढ़ महिला अस्पताल रेफर किया था। एंबुलेंस जब महिला को लेकर गुड़ौली गांव में पहुंची तो महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई। इस पर एंबुलेंस को सड़क किनारे लगाकर ईएमटी सोनिया मेहरा ने अपने सहकर्मी की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा बच्चा को पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करा दिया।
दूसरे मामले में बिषाड़ निवासी राहुल कुमार की पत्नी जयश्री को प्रसव पीड़ा हुई। 108 को फोन करने पर एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के चलते पुरानी एंबुलेंस भेजी गई। एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने तक महिला की सड़क पर ही डिलीवरी हो गई। ईएमटी विद्या सामंत ने समझदारी का परिचय देते हुए बच्चे की नाल काटी। इसके बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला कार्डिनेटर ने बताया कि सोमवार को भी एंबुलेंस में 108 टीम ने दो सफल प्रसव कराए थे।
विज्ञापन