फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two laborers injured after climbing the hill

पहाड़ी दरकने से दो मजदूर घायल

Sun, 31 Mar 2019 12:31 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 31 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two laborers injured after climbing the hill
टनकपुर-तवाघाट एनएच पर गुड़ौली के पास दरकी चट्टान। - फोटो : AMAR UJALA
बंगापानी तहसील के उमरगाड़ा में गोरी नदी में चैकडाम निर्माण के दौरान चट्टान दरकने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित निकाला। घायलों को अस्पताल सीमा सड़क संगठन के वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


47 बीआरओ का उमरगाड़ा में एन मोड़ पर कार्य चल रहा है। इसके अलावा सड़क का काम भी चल रहा है। शनिवार सुबह नौ बजे श्रमिक हेम सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी मौरी गांव बंगापानी और गंगा सिंह पुत्र पान सिंह ग्राम सिलिंग गोरी नदी में चैकडाम निर्माण के लिए जा रहे थे। इसी बीच करीब तीन मीटर ऊपर से चट्टान दरक गई। दोनों श्रमिक इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेट सूरज कुमार निवासी मवानीदवानी और सिलिंग के मनोज कुमार ने ग्रामीणों के साथ दोनों घायलों को किसी तरह सुरक्षित निकाला। बीआरओ के साइड इंचार्ज बीआर मन्ना ने वाहन से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन

 
गुड़ौली में फंसा घायलों को लाने वाला वाहन 
पिथौरागढ़। उमरगाड़ा के एन मोड़ पर भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हुए दोनों मजदूरों को लाने वाला ग्रिफ का वाहन गुड़ौली में सड़क बंद होने से फंस गया। चालक को सड़क बंद होने की जानकारी नहीं थी। घायलों के साथ आ रहे मनोज कुमार ने बताया कि बाद में दोनों घायलों को थल मार्ग से लाया गया। सड़क बंद होने के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़ौली में चट्टान दरकने से सड़क फिर हुई बंद
कनालीछीना(पिथौरागढ़)। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुड़ौली के पास फिर से चट्टान दरकने से यातायात बंद हो गया है। ओगला, डीडीहाट, भागीचौरा और धारचूला जाने वाले वाहनों को थल और पीपली के रास्ते जाना पड़ रहा है। सीमा सड़क संगठन के अधिकारी सड़क खोलने में जुटे हुए हैं।

19 मार्च को सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान ब्लास्टिंग किए जाने से गुड़ौली के पास पूरी पहाड़ी दरक गई। 27 मार्च को सड़क पर यातायात शुरू हो सका। पहाड़ी में करीब 40 मीटर तक दरार आ गई थी। शुक्रवार की शाम एक बार फिर उक्त जगह पर ब्लास्टिंग के दौरान चट्टान गिर गई। सीमा सड़क संगठन के जेई प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी से बोल्डर और मलबा लगातार गिर रहा है। बोल्डर और मलबा हटाने के लिए श्रमिक और जेसीबी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि सड़क पर शीघ्र यातायात सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क बंद होने से ओगला, डीडीहाट, भागीचौरा, धारचूला, अस्कोट, जौलजीबी आदि जगहों को जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed