{"_id":"66a68b23f49cebd531046692","slug":"two-injured-in-bear-and-pig-attacks-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-116056-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भालू और सुअर के हमलों में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भालू और सुअर के हमलों में दो घायल
Sun, 28 Jul 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। पिथौरागढ़ और मुनस्यारी में सुअर और भालू के हमले से दो युवक घायल हो गए। एक युवक का पिथौरागढ़ जबकि दूसरे का मुनस्यारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पिथौरागढ़ के किनीगाड़ निवासी इंद्र सिंह शनिवार शाम लगभग छह बजे घास लेने खेतों में गए थे। इसी दौरान जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। इंद्र सिंह ने शोर मचाने के साथ ही सुअर को भगाने के लिए वार किए। इससे सूअर भाग गया। सूअर के हमले में उनके पैर में गहरा जख्म हुआ है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल इंद्र सिंह ने वन विभाग से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
उधर मुनस्यारी के तोमिक निवासी जोगा सिंह रविवार सुबह किसी काम से घर से कुछ दूरी पर गए थे। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। जोगा सिंह ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई। भालू के हमले में उनके हाथ पर गंभीर चोट आई है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाया गया। यहां पर डॉ. शशांक मिश्रा ने उपचार किया।