फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two groups clashed in Bedi Nag, kicking and punching took place.

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में दो गुट भिड़े, खूब चले लात-घूंसे

Tue, 07 Oct 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 07 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed in Bedi Nag, kicking and punching took place.
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। नगर के बीचों-बीच विवाद के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच मारपीट होने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों के छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात नगर के शहीद चौक में दो गुटों में तकरार के बाद मारपीट हो गई। दोनों गुटों में शामिल छह लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। बीच बाजार में अचानक मारपीट से लोग भी सकते भी आ गए। लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष हरीश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्वैराली निवासी रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रेम मेहरा, बखेड़ा निवासी मिथुन भारती, सीएचसी निवासी सुमित, जीजीआईसी निवासी जितेंद्र प्रसाद और शहीद चौक निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed